IPL 2023 Mini Auction Update
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारी अब लगभग हो चुकी है। BCCI की तरफ से पहले ही घोषणा की जा चुकी है। की इस बार का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होने वाला है। और तैयारी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए BCCI ने अब वो लिस्ट जारी की है। जिन खिलाड़ियों पर बोली ऑक्शन के दिन लगने वाली हैं। वैसे तो कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम IPL के ऑक्शन के लिए दिया।
लेकिन अब शार्ट लिस्ट होकर नाम सामने आ चुके हैं। बीसीसीआई की तरफ से यह बताया गया है। कि इस बार कुल 405 खिलाड़ियों के नाम ही ऑक्शन के दिन लिए जाएंगे। और टीमें उन पर बोली लगाती हुई दिखाई देंगी। ओर हर बार के जैसे ही इस बार भी भारी संख्या में ऐसे खिलाड़ी रहेंगे। जो की आएंगे तो सही, परंतु वो ऑक्शन खत्म होने पर वे अनसोल्ड ही रह जाएंगे।
BCCI ने 99 में से 405 खिलाड़ी किए शॉर्टलिस्ट
बीसीसीआई की तरफ से 991 खिलाड़ियों में से पहले मात्र 369 खिलाड़ियों को ही शार्टलिस्ट किया था। लेकिन बाद में जब टीमों की मांग पर 36 खिलाड़ियों को और इसमें लिस्ट में शामिल किया। इसके बाद लिस्ट बढ़कर 405 हो चुकी है। लेकिन टीमों के पास जो खाली जगह हैं। वो मात्र अब 87 ही हैं। IPL की किसी भी टीम के पास ऑक्शन खत्म होने के बाद लगभग 10 और अधिक से अधिक 25 खिलाड़ी होने है। अगर ये सभी टीमें अपने 25 खिलाड़ी को पूरे कर लेती हैं। तब 87 खिलाड़ियों के लिए स्पॉट खाली हैं। और अगर कोई टीम इससे कम खिलाड़ियों को रखती है।
तो ये स्पॉट और भी कम हो सकती हैं। इस प्रकार से देखें तो कम से कम 318 खिलाड़ी ऐसे रहेंगे। जो की अनसोल्ड ही चले जाएंगे। BCCI ने जो 405 खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है। उसमें सबसे अधिक 273 भारतीय खिलाड़ी हैं। और साथ ही साथ 132 विदेशी खिलाड़ियों पर भी दांव लगाया जाएगा। और इसमें 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के रहने वाले हैं। इस लिस्ट में 119 खिलाड़ी केप्ड हैं। और 282 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। विदेशी खिलाड़ियों की बात करे। तो सभी टीमों के पास में मात्र 30 ही स्पॉट खाली बचे हैं। मतलब इससे कम ही विदेशी खिलाड़ी खरीदे जा सकते।
मिनी ऑक्शन के लिए सर्वाधिक बेस प्राइज 2 करोड़ रू
IPL के लिए जो खिलाड़ी भी आते हैं। वे सबसे अधिक 2 करोड़ रु अपने बेस प्राइज के लिए रख सकते हैं। और इसके बाद 1.5 करोड़ और इसके बाद 1 करोड़ प्राइज भी रखा जा सकता है। और इस बार जिन 19 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रु रखा हुआ है। उसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं हैं। वहीं 1.5 करोड़ बेस प्राइज में 11 खिलाड़ी ही शामिल किए हैं। लेकिन इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है।
1 करोड़ के बेस प्राइज में 20 खिलाड़ी शामिल हैं। और इसमें भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल हैं। मयंक अग्रवाल ओर मनीश पांडे का नाम इस 1 करोड़ बेस प्राइज लिस्ट में मोजूद है। लेकिन इस बार के आईपीएल के ऑक्शन का मंच जब भी सजेगा। तो यह देखना दिलचस्प रहेगा। कि टीमें किस खिलाड़ी पर सबसे अधिक दांव लगाने वाली है। और कौन से खिलाड़ी निराश होकर अनसोल्ड ही रह जाएंगे।