FIFA World Cup 2022
FIFA World Cup के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगवार को पुर्तगाल टीम और स्विट्जरलैंड टीम के बीच में मुकाबला खेला गया हैं। इस मुकाबले में पुर्तगाल टीम ने स्विट्जरलैंड की टीम को 6-1 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं। इस मुकाबले में पुर्तगाल की टीम के खिलाड़ियों ने टोटल 6 गोल करके स्विट्जरलैंड की टीम को मुकाबले में वापसी का बिल्कुल भी मौका न दिया।
पुर्तगाल टीम की जीत के सबसे हीरो रहे गोंकालो रामोस। उन्होंने इस मुकाबले में टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक करते हुए नया इतिहास रच दिया हैं। और इस साल अंतराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले गोंकालो रामोस की ये पहली विश्व कप हैट्रिक थी। और मुकाबले का पहला गोल भी गोंकालो रामोस ने ही लगाया था। जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ने 16 सालों के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
रोनाल्डो की जगह पर गोंकालो रामोस ने किया कमाल

इस मुकाबले में आपको हैरानी होगी। कि गोंकालो रामोस को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जगह पर खेलने का मौका दिया गया था। रोनाल्डो इस मुकाबले के पहले हाफ में ही मैदान पर नहीं उतरे थे। ओर सभी फैंस रोनाल्डो को न देख बहुत हैरान हो गए। लेकिन उनकी जगह पर टीम में खेलने आए गोंकालो रामोस ने मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमी बिल्कुल भी महसूस होने ही नही दी। और एक के बाद एक 3 लगातार गोल करते हुए।
गोंकालो रामोस ने सभी को अच्छा खासा जवाब दे दिया। रोनाल्डो दूसरे हाफ में ही ग्राउंड पर उतरे। ओर फुटबॉल में एक टीम 11 खिलाड़ियों के साथ मुकाबले की शुरूआत करती है। और वहीं 5 खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर मौजुद रहते हैं। जिसे 90 मिनट के खेल के दौरान टीम कभी भी ग्राउंड पर बुला लिया जाता है। या बाहर भी कर दिया जा सकता है। कल के मुकाबले में भी बिलकुल ऐसा ही हुआ। जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर दूसरे हाफ में ग्राउंड पर खेलने उतरे। स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो ने एक भी गोल नहीं किया।
इस तरह से आई हैट्रिक
इस मुकाबले के 17वें मिनट में गोंकालो ने पहला गोल किया। उसके ठीक थोड़ी देर के बाद ही पेपे ने 33वें मिनट में एक और गोल करते हुए टीम को 2-0 से बड़त दिया दी। मुकाबले के पहले हाफ तक पुर्तगाल टीम ने इस लीड को बरकरार रखा। मुकाबले का दूसरा हाफ पुर्तगाल के सभी फैंस के लिए रोमांच से काफी भरा रहा। गोंकालो रामोस ने 51वें मिनट में ही गोल करके टीम के लीड को 3-0 से आगे कर दिया।
55वें मिनट में राफेल गुएरेरो में एक गोल और करके 4-0 की बढ़त बनाई। मुकाबले के मोड़ तक स्विट्जरलैंड टीम पूरी तरह पिछड़ गई थी। और मैन्यूअल अकांजी 58वें मिनट में एक गोल और दाग दिया। परंतु जब तक काफी देर हो गई थी। और इसके ठीक बाद मुकाबले के 67वें मिनट में ऐसा मोड़ आया। जिसका हर सभी को इंतजार था। गोंकालो ने गोल करके टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगा दी।