Nations Cup Women Final
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशन्स कप के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 1-0 से हरा दिया हैं। और खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने 2023- 24 की प्रो लीग में अपनी जगह बना ली है। भारत के गुरजीत कौर ने 6वे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर को एक गोल में बदल दिया। जो की बहुत निर्णायक साबित हुआ। राष्ट्रमंडल गेम्स के कांस्य पदक के विजेता ने 8 देशों के इस टूर्नामेंट में अपने इस अभियान का समापन लगातार 5 जीत के साथ ही किया। कोच शोपमैन की टीम ने शुक्रवार को यहां पर सेमीफाइनल मुकाबले में आयरलैंड की टीम को शूटआउट में ही 2-1 से हरा दिया था।
भारतीय महिला टीम का जलबा

भारत की गुरजीत कौर ने 6ठे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर से सबसे खास गोल किया था। ओर इस गोल से राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेताओं ने 8 देशों के टूर्नामेंट का आखिरी तक लगातार 5 जीत के साथ किया हैं। कोच जेनेके शोपमैन की इस टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में आयरलैंड टीम को शूटआउट में ही 2-1 से हरा दिया था। भारत को FIH चार्ट में स्पेन नंबर 7 से भी नीचे का स्थान दिया है। नेशनल कप जीतने के आधार पर, भारत की टीम को 2023-24 FIH हॉकी महिला प्रो लीग में जगह मिली है। जो अगले साल होने वाले एशिया खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले एक बहुत महत्वपूर्ण है।
हाफ टाइम में बढ़त बनाई
स्पेन ने पहले पेनल्टी कार्नर दर्ज किया था। लेकिन भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने बहुत बड़ियां बचाव किया। भारत ने 6ठे मिनट में ही अपना पहला पेनल्टी कार्नर दर्ज कर लिया था। और उसको बढ़त में भी बदल दिया। भारत की ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने गेंद को स्पेनिश गोलकीपर क्लारा के बाईं तरह से गोल पोस्ट में डाल दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही अच्छा खेल दिखाया। लालरेमसियामी ने टीम के लिए एक पीसी अर्जित कर लिया। लेकिन इस बार गुरजीत अपनी ड्रैग-फ्लिक से गोलकीपर नही छका सकी । हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।
भारतीय हॉकी ने दिया बहुत बड़ा ईनाम
भारतीय हॉकी ने इस टूर्नामेंट को जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 2- 2 लाख रु और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया हैं। भारत और स्पेन ने FIH महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 के सीजन में कोरोना से संबंधित कुछ मुद्दों के वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टीम के द्वारा पुल-आउट के बाद ही प्रतिस्थापन टीमों में खेला था। और उस साल प्रो लीग में एक विश्वसनीय नंबर 3 का स्थान दर्ज किया था।