युवराज सिंह का दावा, अगले साल विश्व कप में शिखर की जगह पर ये खिलाड़ी करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग!

Posted on

 ODI World Cup 2023

लगातार 2 साल टी20 विश्व कप में निराश करने वाली भारतीय क्रिकेटर टीम की निगाहे अब अगले साल घर में ही होने वाले वनडे विश्व कप पर है। टीम इंडिया के पास इस विश्व कप से पहले लगभग एक साल का वक्त है। और उससे पहले एक अच्छी टीम खड़ी करने पर कप्तान रोहित शर्मा की निगाहे जमी हुई है। और इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रेस में एक बहुत बड़ा बयान दिया है।

ये बल्लेबाज करे रोहित शर्मा के साथ में ओपनिंग

भारत को 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह का यह मानना है। कि शुभमन गिल 2023 में भारत में ही होने वाले वनडे विश्व कप में भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए पक्के दावेदार है। शुभमन गिल बांग्लादेश में चल रही ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा तो नहीं है। लेकिन वह न्यूजीलैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल थे। और युवराज सिंह ने कहा हैं,की ‘‘मेरा मानना यह है। कि शुभमन गिल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। और उसके प्रदर्शन में निरंतरता भी नजर आ रही है। मुझे ऐसा लगता है। कि वह 2023 वर्ल्ड में भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए पूरे दावेदार है।’’

शुभमन गिल कर रहे अच्छा प्रदर्शन

2019 में क्रिकेट के सभी प्रकार के फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह अपने पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए मेंटर की भूमिका निभाते रहे हैं। और इनमें शुभमन गिल शामिल हैं। कोविड-19 के वजह से 2020 में लॉकडाउन के बीच शुभमन गिल ने युवराज सिंह के साथ में समय बिताया हैं। और पंजाब के कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के साथ भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर से क्रिकेट के गुण सीखे हुए हैं।

युवराज सिंह ने कहा हैं। की, ‘‘शुभमन गिल बहुत अधिक मेहनत करने वाला खिलाड़ी है। और सभी अच्छी चीजों पर ध्यान भी देता है। और मेरा मानना यह है। कि अगले 10 साल में वह दिग्गज खिलाड़ी जरूर बनेगा।’’ युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बाहर किए जाने पर कई बार टिप्पणी करने से भी इंकार कर दिया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा है। कि वह खेल या क्रिकेटर प्रशासक बनने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। युवराज सिंह ने कहा हैं।‘‘ मुझे यह तो नहीं पता हैं कि भविष्य के में क्या छिपा हुआ है। लेकिन अगर मैं देश में खेल के विकास में थोड़ा बहुत भी योगदान दे सकता हूं। तो इसमें मुझे बिल्कुल भी गुरेज नहीं है। यह मात्र क्रिकेट ही नहीं बल्कि मैं देश में खेलों के विकास में योगदान देना भी बहुत पसंद करूंगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *